नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- kvs admission 2026 important documents: क्या आपने भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय (KVS) में कराने के लिए फॉर्म भरा है? अगर हां तो यकीनन इन दिनों आपके घर में भी 8 और 9 अप्रैल को आने वाली पहली लिस्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा होगा। मगर सिर्फ लिस्ट में नाम आ जाने से आपके बच्चे की सीट पक्की हो जाएगी? हकीकत में ऐसा बिल्कुल नहीं है। असल में, लिस्ट में नाम आना तो बस पहला कदम है। असली चुनौती इसके बाद शुरू होती है, जब आपको स्कूल जाकर अपने दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करानी होती है। पिछले सालों के एडमिशन ट्रेंड्स को खंगालने में यह बात साफ होती है कि हर साल हजारों बच्चों का एडमिशन सिर्फ इसलिए कैंसल हो जाता है क्योंकि उनके माता पिता वक्त पर सही कागजात पेश नहीं कर पाते। कई बार तो आधार और जन्म प्रमाण पत्र में नाम की स्पेलि...