औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की कुटुंबा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। कांग्रेस के राजेश कुमार और हम के ललन राम के बीच हार-जीत का मुकाबला है। राजेश कुमार तीसरी बार चुनाव में खड़े हुए हैं। साल 2020 और 2015 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में क्या राजेश कुमार अपनी जीत बरकरार रखते हैं या फिर हम पार्टी के ललन राम जीतते हैं। कुटुंबा विधानसभा सीट औरंगाबाद जिले का हिस्सा है। इस सीट का राजनीतिक इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। यह सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। यह औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित विधानसभा सीट है। 2010 में इस सीट पर हुए पहले चुनाव में जेडीयू के ललन राम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई...