Kushinagar News: 59 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: पडरौना। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को कुल 59 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (भिन्न-भिन्न ब्राण्ड) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध रुप से ले जायी जा रही 30 रोमियो राजा टेट्रा पैक (200 एमएल), 20 शीशी व 09 बोतल रायल स्टेग 750 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त मुनटुन कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 09 सिन्धुवारी गजसिंह बखरी थाना मोतीपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नाराय़ण राय, दरोगा संतोष कुमार यादव, सिपाही विकास यादव, विक्रान्त शुक्ला व अजीत वर्मा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहेबगंज : 82 लीटर विदेशी शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.