कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जनपद में 22 नवंबर से पल्स पोलियो एसएनआईडी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 22 नवंबर को बूथ दिवस आयोजित होगा, जबकि 23 से 27 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अंतरविभागीय समन्वय बैठक हुई। इसमें डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, टीकाकरण टीमों की तैनाती, विभागीय जिम्मेदारियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए विशेष अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना जरूरी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मे...