कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय संकेत मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज रविंद्रनगर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 211 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के सफल प्रशिक्षणार्थियों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिका...