कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया। युवक की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गांव में जारी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बरहन के मड़ुवाडीह टोला निवासी हीरालाल चौहान के 20 वर्षीय लड़के सचिन चौहान का शव उसके घर से सौ मीटर की दूरी पर खेत में रविवार की सुबह देखा गया। जानकारी होते ही घर वाले तथा पूरा टोला खेत में उमड़ पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर जिले पर लौट गई। बरवापट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का थ...