कुशीनगर, जुलाई 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। किसान पीजी कॉलेज पैकौली हाटा के प्राचार्य ने बताया कि बीए, बीकाम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर, एमए भूगोल व समाज शास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बीएड तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश चल रहा है। तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक निर्धारित है। बीए, बीकाम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा एमए, बीएड तृतीय सेमेस्टर में अध्यापन कार्य नौ जुलाई दिन गुरुवार से संचालित होगा। संबंधित छात्र छात्राएं कार्य अवधि के समय कार्यालय से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- आठ तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...