कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास टोला चंदन बरवा निवासी 23 वर्षीय धीरज मद्धेशिया पिछले 15 दिनों से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। धीरज के पिता बृंज मद्धेशिया ने बताया कि उनका बेटा करीब 15 दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। एक सप्ताह पहले उसकी बाइक पनियहवा पुल के समीप लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। पिता ने खड्डा और नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Orai News: युवक 14 दिन से लापता, भाई ने लगाई गुहार धीरज के लापता होने से उसकी मां सरोज, पिता बृंज और छोटा भाई अमित परेशान हैं। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। इ...