कुशीनगर, सितम्बर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले के अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को सितंबर माह का खाद्यान्न 10 से 25 सितंबर तक निःशुल्क वितरित किया जाएगा। डीएसओ ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित समय पर दुकानें खोलकर पारदर्शी तरीके से राशन वितरण कराने के निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- आज से कोटे की दुकान से बंटेगा अनाज, चीनी भी मिलेगीअन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए वितरण अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल कुल 35 किग्रा खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड से जुड़े प्रत्येक यूनिट पर एक किग्रा गेहूं और चार किग्रा फोर्टिफाइड चावल कुल पांच किग्रा खाद्यान्न दिया जाएगा। सितंबर माह में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन किग्रा...