Kushinagar News: 10 दिन में दो बार टूटा तार, रस्सी और पेड़ के सहारे दौड़ रही बिजली
कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। विकास खंड पडरौना के विद्युत उपकेंद्र रविंद्र नगर के जानकीनगर फीडर के ग्राम खुदरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के प्रदीप शर्मा के घर के पीछे लगा बिजली का पोल बुरी तरह झुका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों में दो बार तार टूटकर जमीन पर गिर चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के लाइनमैन मौके पर आकर टूटे तार को रस्सी से बांधकर पेड़ की डालियों में लटका कर सप्लाई चालू कर दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी झुके हुए पोल के ठीक बगल में अधिशासी अभियंता विद्युत पडरौना द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में एक नया पोल गड़ा हुआ है, लेकिन आज तक तार को खींचकर नए पोल पर शिफ्ट नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से लेकर प्रदीप शर्मा के घर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.