कुशीनगर, जुलाई 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा-कप्तानगंज मार्ग के लोहेपार-घिवही चौराहे से निकलकर मुड़िला-हरपुर होते हुए अथरहा-दुबौली को जाने वाली लगभग 10 किमी लंबी पिच सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर और खस्ताहाल है। इस सड़क को विभाग द्वारा धर्मार्थ योजना में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन तीन साल का समय बीतने के बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है।बरसात में यह सड़क पूरी तरह जलाशय में तब्दील हो गई है। मुड़िला-हरपुर से अथरहा तथा गड़ेरीपट्टी के दुबौली तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वर्तमान समय में मुडिला हरपुर एवं गडे़रीपट्टी आदि जगहों पर गड्ढों में पानी भर गया है और ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई रूप से ईंट के टुकड़े डलवाकर गड्ढे पाटे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Etah News: अभी तक नहीं बन सकी अल...