कुशीनगर, जुलाई 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर लगातार बारिश के कारण सुरेश प्रसाद के घर के समीप सड़क में रेनकट हो गया है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के सामने दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण ब्रजेश सिंह, महंथ यादव, राम किशुन सिंह और लप्पू तिवारी ने बताया कि सड़क का हिस्सा कट जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में आरईडी के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है और रेनकट को शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...