कुशीनगर, अगस्त 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सुकरौली नगर पंचायत के युवाओं, खिलाड़ियों और बच्चों के लिए अच्छी खबर है। नगर पंचायत में करीब तीन एकड़ में ग्रामीण खेल स्टेडियम बनाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद हाटा तहसील प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। स्टेडियम बनने की खबर से नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है。

खेल सुविधाओं की आवश्यकता आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 24 मार्च को 'बोले कुशीनगर' मुहिम में 'खेल मैदान, संसाधन मिलें तो बनेंगे बेहतर खिलाड़ी' के शीर्षक से खबर प्रकाशित कर क्षेत्र में खेल सुविधाओं की जरूरत को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सुकरौली नगर पंचायत के शासन द्वारा मनोनीत सभासद अष्टभुजा श्रीवास्तव ने 14 मई को युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजकर नगर पंच...