कुशीनगर, अगस्त 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रहसू खुदरा में विधायक निधि व क्षेत्र पंचायत के माध्यम से हाईमास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सात दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत रहसू खुदरा निवासी दिनेश मिश्रा ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में हाईमास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के लिए प्रस्ताव में निर्धारित स्थानों का चयन किया गया था। आरोप है कि प्रस्ताव में चिह्नित स्थानों पर लाइट लगाने के बजाय कार्ययोजना में प्रस्तावित स्थानों से अलग अन्य स्थानों पर लाइटें लगा दी गईं। इससे प्रस्तावित कार्ययोजना और मौक...