कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। एक तरफ बड़ी गंडक यानी नारायणी की धार और दूसरी तरफ उसके किनारे बसे गांवों की जिंदगी। पिपराघाट से अहिरौलीदान तक करीब 17.5 किलोमीटर लंबा एपी तटबंध हर मानसून में नदी की बदलती धारा के सामने खड़ा नजर आता है। कहीं नदी सीधे तटबंध से टकराती है तो कहीं ठोकरों को निशाना बनाकर उसकी दिशा बदलती है। पिपराघाट, जंगलीपट्टी, घघवा जगदीश, जवहीं दयाल, विरवट कोन्हवलिया, बाकखास, बाघाचौर, नोनियापट्टी और अहिरौलीदान तक बसे गांवों के लिए नदी का बढ़ता जलस्तर सिर्फ पानी बढ़ने की ही सूचना नहीं, बल्कि हर साल लौटने वाली चिंता भी है। पुराने रिकॉर्ड में इन इलाकों को नदी के दबाव और कटान की दृष्टि से संवेदनशील बताया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- 14 साल में बदलती रहीं कटान की जगहें, परियोजनाएं आती रहीं, खतरा नहीं ...