कुशीनगर, जुलाई 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। ‎दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया में एक नवयुगल ने पौधरोपण कर दांपत्य जीवन की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। सौरभ राय और उनकी नवविवाहिता पत्नी दीक्षा राय ने अपने पूर्वजों द्वारा लगाए गए बाग के रिक्त स्थानों में परिजनों के साथ पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।‎कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार दुदही की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुआ। जितेंद्र बर्नवाल और शिवशंकर तिवारी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि पूर्वजों की धरोहर बने बाग-बगीचों को पुनर्जीवित करना अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Kausambi N...