Kushinagar News: हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार
कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के प्रयास और दुष्कर्म समेत अलग-अलग मामलों में वांछित एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।वांछित जगजीत पुत्र घुरन उर्फ सुकुल और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उनकी तलाश थी। वहीं, दूसरी कार्रवाई में वांछित जाकिर अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी नौका टोला अहिरौली बाजार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: हलसी के पूर्व मुखिया की हत्या का आरोपी बेगुसराय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.