Kushinagar News: स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। दुदही नगर पंचायत के सुराजी बाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर से शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुदही खंड के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। भारत माता के जयघोष के साथ निकले संचलन का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कस्बे की गलियों और चौक-चौराहों पर महिलाओं और पुरुषों ने अपने घरों की छतों से स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।पथ संचलन सुराजी बाजार से शुरू होकर जिरात, गोला बाजार, गांधी चौक, चांदनी चौक और धर्मशाला होते हुए रेलवे रोड पहुंचा। इसके बाद स्वयंसेवक पुनः सुराजी बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां बौद्धिक के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अभय ने कहा कि स्वयंसेवकों के त्याग, समर्पण और निष्ठा से समाज में संगठन की भावना मजबूत हो रही है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.