कुशीनगर, अगस्त 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार में स्वीकृत अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि दुकान का लाइसेंस जौरा बाजार के नाम से है, जबकि शराब की बिक्री कनौरा बाजार में होती है। दुकान के आसपास विद्यालय और मंदिर मौजूद हैं।अंग्रेजी शराब की दुकान जौरा-सोनबरसा मार्ग के किनारे कनौरा बाजार में स्थित है। दुकान के पूरब दिशा में कुछ ही दूरी पर भगवान शंकर का मंदिर तथा संविलयन विद्यालय धनहा स्थित है, जबकि पश्चिम दिशा में प्राथमिक विद्यालय कनौरा है। ऐसे में विद्यालयों और धार्मिक स्थल के निकट शराब की दुकान संचालित होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है। निर्धार...