कुशीनगर, नवम्बर 11 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया। वहां पर दोनों की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रविन्द्र नगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।खड्डा कस्बे के पटेल नगर निवासी राजेन्द्र के चार बेटे हैं। राजेन्द्र पीएनबी की सोहरौना शाखा में काम करता है। राजेन्द्र का बड़ा पुत्र आकाश 22 वर्ष मोहल्ले के धर्मेन्द्र पाण्डेय 23 वर्ष पुत्र दुखी के साथ बाइक से सोमवार की शा...