कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।

योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन व जनसामान्य को योजना से लाभान्वित करने के संबंध में बैठक हुई। इसमें योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

अनुदान और बिजली बिल में बचत डीएम संजय चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई इस योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर कुल 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये त...