Kushinagar News: सैनिक बंधुओं की बैठक 26 को
कुशीनगर, नवम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अरविन्द कुमार ने बताया कि जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिये 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों, विधवाओं या उनके आश्रितों को पारिवारिक समस्या या भूमि विवाद (न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर) से सम्बन्धित कोई समस्या हो, वे अपना प्रार्थना पत्र तीन प्रतियों में 23 नवम्बर तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों तथा न्यायालय में विचाराधीन मामलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.