कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही स्थित शहीद स्मारक पर रविवार की शाम पांच बजे से दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए दीपांजलि कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शहीद स्मारक परिसर में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित है। सेवरही नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक परिसर का पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल एवं भाजपा के जिला मंत्री धनंजय राय के साथ तैयारी के बावत अवलोकन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...