कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: कप्तानगंज। सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में रविवार को फन फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वैभव वांटू व उप प्रधानाचार्य शशि कुमार चौरसिया ने फीता काटकर किया। छात्र परेड से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों ने रेन डांस, फोम पार्टी, पूल पार्टी, जिप लाइनिंग, बर्मा ब्रिज व साइकिलिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संयुक्त निदेशक रत्नेश चंद्रा व रितिका चंद्रा, रेजिडेंट डायरेक्टर आकाश चंद्रा व सौम्या जायसवाल मौजूद रहे। समापन पर प्रधानाचार्य वैभव वांटू ने अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...