कुशीनगर, अगस्त 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सुकरौली विकास खंड में मनरेगा से जुड़े संविदा कर्मियों का मानदेय महीनों से लंबित होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत कार्यरत करीब 60 रोजगार सेवकों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला है। वहीं छह तकनीकी सहायकों का चार माह तथा एक एपीओ और एक लेखा सहायक का दो माह से मानदेय बकाया है।

मानदेय के भुगतान में देरी कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं होने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि नियमित रूप से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे रहने के बावजूद उन्हें महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़...