कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बीते 19 अगस्त दिन बुधवार को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराई गई प्रसूता 27 वर्षीय अंजू देवी पत्नी गामा राजभर निवासी देवलिया मनिया छापर की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में लापरवाही उजागर होने पर महिला चिकित्सक डॉ. रेनू मिश्रा तथा स्टाफ नर्स मीरा राय का तबादला कर दिया गया है।डॉक्टर रेनू मिश्रा का तबादला एफआरयू ( फर्स्ट रेफरल यूनिट) फाजिलनगर तथा स्टाफ नर्स मीरा राय का तबादला सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर चंद्र प्रकाश ने बताया कि प्रसूता की मौत के बाद जांच पड़ताल हेतु तीन सदस्यीय ट...