Kushinagar News: सियार के हमले में 17 किसान-मजदूर घायल, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर बंजरिया के सरेह में सियार के हमले से 17 किसान और मजदूर घायल हो गए। शनिवार को लगातार दूसरे दिन दो महिलाओं पर हमला करने पर ग्रामीणों ने घेरकर सियार को मार डाला। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम रायपुर बंजरिया के सरेह में पहुंचे सियार ने खेतों में काम कर रहे किसानों और महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के साथ वैक्सीन लगाई। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.