कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के डुमरी स्वांगीपट्टी ग्राम पंचायत के छितौनी टोले में सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। रास्ता खाली कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम, डीएम और मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। छितौनी गांव निवासी फूलचंद चौरसिया, उमाशंकर सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि सार्वजनिक चकमार्ग पर गांव के कुछ लोगों ने पक्की दीवार और शौचालय का निर्माण कराकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इस मार्ग से करीब 10 से 12 परिवारों के लोगों का आवागमन होता है। रास्ता बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से सार्वजनिक रास...