Kushinagar News: सात ग्राम पंचायतों में रिक्त है रोजगार सेवक का पद
कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के 64 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य मात्र 49 रोजगार सेवकों के भरोसे चल रहा है। वहीं 7 ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों की तैनाती नहीं होने से मनरेगा कार्यों पर असर पड़ रहा है।मोतीचक ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुबौली, अजीज नगर, बनकटा, बेदूपार, भूडाडीह, लंगडी व देवराजपुर ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक का पद रिक्त है। रोजगार सेवक नहीं होने से जॉब कार्ड, मस्टररोल और हाजिरी सहित अन्य कार्यों में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बीडीओ श्वेता मिश्रा ने बताया कि संबंधित गांवों में अगल-बगल के रोजगार सेवकों को अतिरिक्त चार्ज देकर कार्य कराया जा रहा है। साथ ही उपरोक्त गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर महिला मेट के जरिए कार्य कराया जा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.