कुशीनगर, जुलाई 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सांसद विजय कुमार दुबे का प्रयास आखिरकार रंग लाया। जिले के शिवपुर बुजुर्ग में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसकी सूचना पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। स्थानीय क्षेत्र के गांवों के लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है। सखवनिया बाजार से तीन किमी पहले शिवपुर बुजुर्ग में बैंक की कोई शाखा नहीं होने से ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है। एक घंटे के कार्य के लिए पूरा दिन लग जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा व मजदूर ही हैं इसलिए उनका कार्य प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान क्षेत्र में भ्रमण पर पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे से मांग की थी कि चुनाव ...