कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र के सलेमगढ़ हाईवे चौराहे पर बुधवार की रात से दो दिवसीय डोल मेले का आयोजन होगा। मेला गुरुवार की शाम तक चलेगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि मेले में चार अखाड़ों के लोग भाग लेंगे। इस दौरान गीत-संगीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराया जाएगा। तरयासुजान के एसएचओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी रहेगी। शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...