Kushinagar News: सर्पदंश से शिक्षक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का हंगामा
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कसया थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव निवासी संत पुष्पा जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक दिनेश चौधरी की शुक्रवार को सर्पदंश के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण जिम्मेदार डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गौंड ने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
सर्पदंश के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप महुई खुर्द गांव निवासी दिनेश चौधरी को शुक्रवार की भोर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.