कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। समउर बाजार चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव ने सरेया बुजुर्ग गांव के पंचायत भवन पर ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों से रात में शिफ्टवार पहरा देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि बीट के सिपाही भी अपने-अपने गांवों में रात में गश्त करेंगे। इसकी निगरानी चौकी इंचार्ज स्वयं करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान, हरिकेश सिंह, रामप्रवेश शर्मा सहित समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...