कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति, बैंकों द्वारा ऋण वितरण व लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण व स्वरोजगारपरक योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। बैंक इन योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने बैंकवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सरकारी ऋण योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से...