Kushinagar News: समउर पीएचसी के भवनों की हालत पर एसआरएम टीम ने जताई चिंता
कुशीनगर, अगस्त 24 -- Kushinagar News: पटहेरवा। समउर बाजार स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को एसआरएम टीम ने औचक निरीक्षण किया। डॉ. अविनाश सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं के साथ अस्पताल परिसर का जायजा लिया। परिसर की सफाई व्यवस्था पर टीम संतुष्ट दिखी, लेकिन भवनों की स्थिति ठीक नहीं मिली। टीम ने कर्मचारियों के आवास, ओटी, स्टोर, एलटी रूम और जलापूर्ति व्यवस्था को देखा। टंकी और मोटर की स्थिति की भी जानकारी ली गई। डॉ. अविनाश सिंह ने कहा कि निरीक्षण में मिली सभी सूचनाएं प्रमुख स्वास्थ्य सचिव को भेजी जाएंगी। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए भी शासन को लिखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पीएचसी पर एसआरएम ने किया स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण यह भी पढ़ें- Jaunpur News: आरोग्य मेले में मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.