कुशीनगर, अक्टूबर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये जनपद व मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिये निर्धारित की गई हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश रावत ने बताया कि जिला स्तरीय चयन 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित होगा। इसके उपरांत मंडलीय चयन 31 अक्टूबर कोसुबह 11 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। चयनित खिलाड़ियों की टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जिसका आयोजन 4 से 7 नवंबर तक आजमगढ़ में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...