कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी का तटबंध टूटने की सूचना के बाद सपा नेता मधुरश्याम राय पूरी रात मौके पर डटे रहे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर लौटने के बाद उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। मधुरश्याम राय के अनुसार, शाम करीब चार बजे पुलिस बल उनके आवास से हटा।इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भी तटबंध टूटने के बाद आधी रात तक मौके पर मौजूद रहे। मंगलवार की भोर में उन्हें भी घर से बाहर निकलने से रोक दिया गया और पुलिस बल उनके आवास पर तैनात रहा। यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों तक राहत नहीं पहुंच रहा, BJP विधायक विनय बिहारी ने खोला मोर्चा; सीएम सम्राट से की यह मां...