कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम सभा सिंगापट्टी खास स्थित प्राथमिक विद्यालय पिछले तीन वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। विद्यालय परिसर में स्थायी रूप से पानी भरे रहने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है।विद्यालय मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, लेकिन उसका परिसर सड़क से करीब दो फीट नीचे है। बारिश होते ही सड़क का पानी विद्यालय में भर जाता है। इसके अलावा गांव की नालियों का पानी भी परिसर में आकर जमा हो जाता है, जिससे पूरे विद्यालय में कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। यह भी पढ़ें- जर्जर स्कूलों में टपकती छतों के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे ऐसे में बच्चों और शिक्ष...