कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के नौगावा गांव की सड़कों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर जलभराव की स्तिथि बनी हुई है। इससे लोगों में संक्रमण का भय बना रहता है। गांव के बिशुनदयाल, अयूब, विजय सिंह, दिनेश प्रसाद, शीतल, काशिम, दीनदयाल, परशुराम आदि ने इस समस्या के समाधान की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की टीम लगाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कोलवारा पंचायत के भोरकाठ वार्ड 2 में जलजमाव से ग्रामीण आक्रोशित, बदबूदार पानी से गुजरने को मजबूर हैं लोग यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: कोलवारा पंचायत के भो...