Kushinagar News: सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका
कुशीनगर, जुलाई 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के परसौना बीर छपरा से नरकटिया तथा कुरमौटा होते हुए सोहसा मठिया जाने वाली नहर की पिच सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। झाड़ियों के कारण सड़क के मोड़ और सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क संकरी होने के साथ-साथ दोनों ओर झाड़ियां फैल जाने से वाहन एक-दूसरे को पास देने में कठिनाई होती है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बसें व अन्य वाहन हेतिमपुर और कसया की ओर आवागमन करते हैं। वहीं सोहसा मठिया, कुरमौटा और नैका छपरा के छात्र-छात्राएं साइकिल और पैदल इसी सड़क से विद्यालय आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण दिग्विजय शर्मा, लप्पू तिवारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.