कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के देवतहा बाली गांव निवासी अंजनी तिवारी ने डीएम को पत्र देकर बीडीओ नेबुआ नौरंगिया के जांच आख्या के आधार पर सचिव व प्रधान, प्रशासक के विरुद्ध कार्रवाई कि मांग की। शिकायती पत्र में कहा है कि 26 सितंबर को जिलाधिकारी के आदेश पर बीडीओ नेबुआ नौरंगिया ने अवर अभियंता प्रशांत तिवारी व एडीओ पंचायत रविन्द्र प्रसाद से जांच कराई थी, जिसमें जांच अधिकारियों ने गांव के पंचायत भवन व धार्मिक स्थल पर बिना डीएम के वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के ही जिम्मेदारों द्वारा कार्य कराये जाने का उल्लेख किया गया है। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट की प्रति जिलाधिकारी को भेज दी है। शिकायतकर्ता ने बीडीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...