Kushinagar News: सचिव ने एसपी को पत्रक सौंप केस दर्ज करने की मांग की
कुशीनगर, अगस्त 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिटी। चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरुवनवा के पंचायत भवन में चोरी की घटना के एक माह से जायदा समय बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर सचिव ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगायी है।तरुवनवा के पंचायत भवन में पिछले 24 जून की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर, प्रिंटर, इनवर्टर तथा बैटरी चुरा ले गए थे। घटना कि जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई कि मांग की थी, लेकिन एक माह से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्रक में बताया है कि प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से उसके स्थान पर दूसरा सामान की खरीदारी होने में तकनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.