कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। संस्कार संगम कुशीनगर के तत्वावधान में राहुल शिशु शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर में सोशल मीडिया रील्स का विद्यार्थियों के जीवन पर प्रभाव एवं डिजिटल अनुशासन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति सचेत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया ज्ञान और जानकारी का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन इसका अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई, एकाग्रता और दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बच्चों से रील्स देखने में समय बर्बाद करने की बजाय अपने लक्ष्य और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य व...