कुशीनगर, जुलाई 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सैंथवार मल्ल महासभा के तत्वावधान में हाटा विधानसभा के अंतर्गत एक संस्थान में सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैंथवार महासभा के पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व विभिन्न दलों के राजनीतिक व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, जिसमें समग्र विकास पर व्यापक चर्चा की गई। इसमें समाज के एकता भाईचारा व आर्थिक विकास के लिये सभी ने अपना सुझाव रखा।रविवार को सैंथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि राजनीतिक भागीदारी को लेकर पूरे समाज ने एक स्वर में आक्रोश व्यक्त किया कि समाज को संख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टी पर समाज की उपेक्षा करने का भ...