कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी शुभम उर्फ विवेक राय व नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड लोहिया नगर रामपुर महारथ निवासी दीपक कुमार सिंह का चयन उपनिरीक्षक पद पर होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर दोनों युवकों के चेहरे खिल उठे। देवकली निवासी शुभम उर्फ विवेक राय पढ़ाई में शुरू से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। स्नातक की शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। उनके पिता विजय राय उर्फ गुड्डू एक किसान व मां गृहणी हैं। अब तक परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं थी। नियुक्ति पत्र मिलने पर विधायक मोहन वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे, समाजसेवी अशोक राय आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया मे...