कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के निर्वाचन के लिए जिले के 15 मतदान केन्द्रों पर 23 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। इसमें जिले के कुल 3496 मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग का समय सुबह 8 से शाम पांच बजे तक रखा गया है। निर्वाचन कार्यालय शांतिपूर्ण मतदान कराने के मुकम्मल इंतजाम में जुटा है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: शिक्षक निर्वाचन में जिले के 3496 मतदाता 15 मतदान केन्द्रों पर डालेंगे वोटनिर्वाचन कार्यक्रम और आचार संहिता मौजूदा सदस्य का कार्यकाल 6 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर...