कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। टीएससीटी (टीचर्स सेल्फ केयर टीम) कुशीनगर के जिला संयोजक अखिलेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कुशीनगर विधायक पीएन पाठक से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक के प्रति आभार जताया। साथ ही योजना के विस्तार और शिक्षक हित से जुड़ी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इसके अलावा किसी शिक्षक के परिजन के असामयिक निधन की स्थिति में 15 दिनों का विशेष शोक अवकाश दिए जाने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- कैशलेस चिकित्सा सुविधा सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने की...