कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार situated विदेशी मदिरा व बीयर की दुकान में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा स्टॉक रजिस्टर, नकदी, इन्वर्टर, डिफ्रीजर समेत बड़ी संख्या में शराब की बोतलें जल गईं। दुकान संचालक ने नकदी समेत लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

घटना की जानकारी शराब के लाइसेंसधारी राकेश कुमार राय के अनुसार शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान करीब 1:30 बजे तुर्कपट्टी पुलिस गश्त पर निकली थी। पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीष...