कुशीनगर, सितम्बर 23 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवाहिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज क्षेत्र के लतवां बाजार में सोमवार रात में महावीरी अखाड़ा के डोल मेले का जुलूस हाथी घोड़ा के साथ निकला और निर्धारित स्थानों पर गया।मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे डोल मेले का जुलूस निकला। डोल मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अखाड़े के युवाओं ने लाठी-डंडे सहित विभिन्न पारंपरिक करतब दिखाए। करतब देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले भी लगाए गए थे, जिसका मेले में आए बच्चों, युवाओं, एवं बुजुर्गों ने आनंद लिया। देर शाम तक मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।सुरक्षा यह भी पढ़ें- Balia News: करतबों ने किया रोमांचित, झांकियां रहीं खास आकर्षण के लिहाज से तमकुहीराज पुलिस ने नेतृत्व में टीमें तैनात रही।...