कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही चौराहे पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती का आरोप है कि बगल के गांव का एक सजातीय युवक उसके साथ संबंध बनाने के बाद अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इसी बात से नाराज होकर युवती टावर पर चढ़ गई और शादी कराने की मांग पर अड़ गई।इस दौरान युवती टावर के ऊपरी हिस्से से मोबाइल पर हुई चैटिंग और बातचीत से जुड़े फुटेज की कॉपी नीचे फेंकती रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण उसे समझाने में जुटे हैं। युवती को सुरक्षित न...